झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ झांसी मंडल अपने प्रभाव एवं कार्यक्षेत्र में विस्तार करने के क्रम में निरन्तर प्रगति करते हुए एवं संघ की कार्यशैली से प्रभावित होकर ज़ोनल अध्यक्ष हेमंत विश्वकर्मा, झांसी मंडल संयोजक भानु प्रताप सिंह चंदेल, मंडल सचिव ए के शुक्ला द्वारा नवगठित मऊरानीपुर शाखा को महामंत्री रूपम पांडेय द्वारा प्रसारित करने का पत्र मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन, प्रयागराज को प्रेषित किया गया।

मऊरानीपुर शाखा में निम्न कर्मचारियों को शाखा पदाधिकारी का दायित्व दिया गया:-
अध्यक्ष -जय सिंह राजावत, कार्यकारी अध्यक्ष -ए एस चौरसिया, उपाध्यक्ष -काशी प्रसाद, रामनरेश नायक, शाहिद खान, सचिव -शैलेन्द्र राजपूत , संयुक्त सचिव -शिवम सोनी, भानु प्रताप, ब्रजेश कुमार, संगठन सचिव -महेश कुमार सविता, कोषाध्यक्ष -प्रशांत सिंह परिहार, कार्यसमिति सदस्य -संजय कुमार, मनोज कुमार सिंह,दौलत राम, शादाब खान, स्वतंत्र कुशवाहा, रिषि कांत तिवारी, ज्ञानी चन्द, मीना देवी, सुनील कुमार, सुरेश कुमार को बनाया गया।