झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा मासिक पत्रिका “रेल दर्पण” का विमोचन किया गया। यह पत्रिका झांसी मंडल की महत्वपूर्ण गतिविधियों, उपलब्धियों और नवाचारों को समर्पित है।

“रेल दर्पण” के माध्यम से मंडल की माहभर की प्रमुख गतिविधियों, विकास कार्यों, संरक्षा उपायों, स्वच्छता अभियानों, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। यह पत्रिका न केवल मंडल के कार्यों को संजोकर रखने का माध्यम है, बल्कि पारदर्शिता और संवाद को भी प्रोत्साहित करेगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि “रेल दर्पण” झांसी मंडल के कार्यों का प्रतिबिंब है। इसके माध्यम से मंडल की गतिविधियाँ व्यापक स्तर पर साझा होंगी और झांसी मंडल के साथ-साथ अन्य मंडल को भी हमारी उपलब्धियों एवं प्रयासों की जानकारी मिलेगी।