झांसी। बुन्देलखण्ड कॉलेज, झांसी के तत्वावधान में 06 अक्टूबर को अंतर महाविद्यालय मल्लखम्ब प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन लक्ष्मी व्यायाम मंदिर हॉल में किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारम्परिक भारतीय खेल मल्लखम्ब की अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक तंदुरुस्ती, अनुशासन तथा भारतीय सांस्कृतिक खेल परंपरा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। खिलाड़ियों ने पोल मल्लखम्ब और रोप मल्लखम्ब दोनों वर्गों में अपनी अद्भुत फुर्ती, शक्ति और संतुलन का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता लक्ष्मी व्यायाम शाला झाँसी ने किया। ऑब्जर्वर के रूप में राम सिंह सिकोरिया, टीम सिलेक्टर चयनकर्ता मनीष कुमार एवं अभिषेक कुमार मौजूद रहे। प्राचार्य, बुन्देलखण्ड कॉलेज, झाँसी ने प्रतिभागियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के सचिव ए0पी0एस0 गौतम के तत्वावधान में किया गया।

इस आयोजन में पुरुष वर्ग में विजेता अनुज वर्मा, संभव, देवेंद्र प्रजापति बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी तथा महिला वर्ग में विजेता सोनिया कुशवाहा बीएमएल महाविद्यालय, रिया साहू, गुन गुन, दिशा कुशवाहा, चांदनी ठाकुर बी0के0डी0 रहे। कार्यक्रम का समापन ए0पी0एस0 गौतम एवं राहुल कुशवाहा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।