झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज, झाँसी में अंतरमहाविद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ाना और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है। यह हमें अनुशासन, एकाग्रता और आत्मसंयम सिखाता है।”
प्रतियोगिता में विभिन्न योगासन जैसे सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, और पद्मासन आदि के प्रदर्शन किए गए। निर्णायक मंडल के डॉ रूपम सक्सेना बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन संतुलन, लचीलापन और प्रस्तुति के आधार पर किया।

कार्यक्रम के अंत में पुरुष वर्ग में विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रथम स्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय/प देवेंद्रका , द्वितीय स्थान संभव और तृतीय स्थान नितेश को मिला। महिला वर्ग में प्रथम स्थान कशिश बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, द्वितीय स्थान नैना, तृतीय स्थान सलोनी चांदनी निविया बुंदेलखंड महाविद्यालय ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं महाविद्यालय कीड़ा समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा प्रतियोगिता की अंत में क्रीड़ा सचिव ए.गौतम एवं राहुल ने सभी लोगों का धन्यवाद वह आभार व्यक्त किया।