झांसी में माफिया अतीक के पुत्र और साथी की कार एक्सीडेंट में मौत

0
145
Oplus_16908288

झांसी जेल में भाई से मिलने आ रहा था आवान, तीन साथी घायल 

झांसी। गुरुवार को कानपुर-झांसी हाईवे पर कार दुर्घटना में माफिया पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे पुत्र आबान अहमद (19) व साथी की की मौत हो गई जबकि तीन साथी गंभीर घायल हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दरअसल आवान अहमद अपने साथी सोनू, जैद, एहजान के साथ वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने कार से प्रयागराज से झांसी आ रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार कानपुर-झांसी हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। जानवर से टक्कर बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती और सोनू घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवकों का उपचार कराया जा रहा है। वहीं उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। तीन साथी एहजान, उमर, जैद को झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here