झांसी। जो सड़क पर लड़कियों को देख कर सीटी बजा कर अशोभनीय हरकतें कर रहे थे वहीं कहने लगे “ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी, सारी लड़कियां मेरी बहन है” यह मंत्र बार-बार बोलने वाले इन युवकों पर जब पुलिस ने कार्रवाई की तो यह मनचले अपनी गलती मानते हुए दोबारा न करने की गुहार लगाते रहे। पकड़े गये मनचलों के नाम शैंकी साहू और प्रिंस वर्मा बताये गये हैं।
दरअसल, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत एंटी रोमियो टीम ने दो ऐसे शोहदों को गिरफ्तार कर लिया जो सरेराह लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा कर उन्हें छेड़ते थे। जब वह पुलिस की रडार पर आए तो लंगड़ाते हुए गिड़गिड़ा कर माफी मांगते नजर आए और बोले साहब माफ कर दो अब नहीं छेड़ेंगे लड़कियां को।
शुक्रवार को मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत थाना शहर कोतवाली पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों में शोहदों के खिलाफ अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक बाजार में महिलाओं ओर लड़कियों को देख कर अश्लील फवदिया कस रहे और गाना गा रहे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने बडगांव गेट निवासी शौंकी साहू तथा बंगला घाट निवासी प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनका एक साथी यूडी वर्मा फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए शोहदों की इस प्रकार खातिरदारी की कि वह जेल जाते समय लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। जाते जाते बोल रहे थे माफ कर दो अब आगे से नहीं करेंगे ऐसी गलती।











