Oplus_16908288

आरोपी को हरियाणा पुलिस को सौंपा, लडकी रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन की सुपुर्दगी में

झांसी। 4 नवंबर को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी से आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर सूचना दी गई की गाड़ी नंबर 18478 के तीसरे जनरल कोच में एक लड़का-लड़की घर से भाग कर आ रहे हैं। इस सूचना पर पोस्ट सतर्क हो गया। उक्त गाड़ी के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर आगमन पर यात्री सुरक्षा डियूटी में तैनात प्र.आ मानसिंह द्वारा अटेंड किया गया।

इस दौरान दिए गए फोटो के आधार पर लड़का-लडकी को कोच में सर्च किया गया, फोटो से मिलान करते हुए सर्च करने पर वांछित लड़का-लड़की मिले। जब उन्हे फोटो दिखाया गया तो उसे स्वयं का फोटो होना बताया।

पूछताछ में लड़की ने अपना नाम झूम, (14 वर्ष) निवासी मेगनापुर थाना एग्रा जिला पूर्व मेदनीपुर पश्चिम बंगाल तथा लड़के ने अपना नाम विश्वजीत (26 वर्ष) निवासी एग्रा थाना एग्रा जिला पूर्व मेदनीपुर पश्चिम बंगाल बताया।

इहके बाद दोनों को गाड़ी से नीचे सुरक्षित उतार कर पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ करने पर नाबालिग लड़की ने बताया कि वह अपने मम्मी पापा के साथ फरूखनगर गुरूग्राम हरियाणा में रहती है। पापा के शराब पी कर रोज मारने की वजह अपने चाचा विश्वजीत के साथ अपने गांव मेगनापुर जा रही थी। वयस्क द्वारा भी उक्त विवरण बताया गया। तब उक्त लड़का-लड़की को पोस्ट पर सुरक्षित रोजनामचा लेखिका नेहा मौर्या के देख रेख में रखा गया।

इसके बाद थाना फरूखनगर गुरूग्राम हरियाणा के उ0निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मोबाईल नं0 8146129989 द्वारा बताया गया कि उक्त वयस्क विश्वजीत के खिलाफ नाबालिग बच्ची झुम को बहला फुसलाकर कर भाग ले जाने का मुकदमा थाना हाजा पर पंजीकृत अ.क्र. 0330/25 अंतर्गत धारा 137 बीएनएस में पंजीकृत है। वह वांछित लड़का-लड़की को लेने वह आ रहे हैं। उक्त सूचना पर वयस्क को पोस्ट हाजा पर सुरक्षित निगरानी मे रखा गया।

सूचना से प्रभारी निरीक्षक तथा शिकायतकर्ता के मोबाइल नं0 तथा डीएससीआर झांसी को अवगत कराया गया। लड़की के नाबालिग होने के कारण रेलवे चाइल्ड हेल्प लाइन झांसी से बिलाल उल हक व सोशल वर्कर स्वेता वर्मा को सही सलामत सुपुर्द किया।

05 नवंबर को थाना फरूख नगर जिला गुरूग्राम हरियाणा से उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार मोबाइल हमराह स्टाफ SPO राम कुमार के साथ पोस्ट हाजा पर उपस्थित हुए और उक्त वयस्क को मांग करने पर प्रभारी निरीक्षक को उक्त मामले से अवगत करा कर आदेश प्राप्त कर स0उ0नि0 विजय बहादुर राम द्वारा आरोपी विश्वजीत को सही सलामत रोजनामचा लेखिका किरन के समक्ष करीबन 09ः00 बजे सुपुर्द किया।