झांसी। 21 नवंबर को महिला आरक्षी एकता, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पोस्ट सील चेकिंग/एसीपी ड्यूटी में बॉम्बे एंड साइड 08 to 20 की पाली में तैनात थी तभी प्लेटफार्म नंबर 05 पर गाड़ी नंबर 20493 आई। गाड़ी के पीछे गार्ड के बगल वाले दिव्यांग कोच न. NR 202115/C में एक महिला यात्री को लेबर पेन हो रहा था। महिला आरक्षी द्वारा तत्काल उक्त महिला यात्री को अटेंड किया गया।

मौके पर डिप्टी एस.एस/झांसी किशोर राय CCTC भारती कुशवाहा, रेलवे डॉक्टर विकास मय स्टाफ आये महिला कोच को खाली कराकर महिला यात्री की सकुशल डिलीवरी करवाई गई। महिला यात्री द्वारा एक नवजात शिशु को जन्म दिया गया। उक्त महिला यात्री तम्जिया बेगम पत्नी मो.चंदर खान निवासी 35 गोटलॉग काली कालिया भोमोरा गांव तेजपुर सोनितपुर के साथ उनकी रिश्तेदार रुखसाना बेगम पत्नी सुमन खान निवासी पता उपरोक्त तथा एक और महिला थी।

तीनों में किसी के पास मोबाइल फोन नहीं था। उन सभी ने बताया कि वह जनरल टिकट AME 5329684 से काटपाडी जंक्शन से अंबाला कैंट के लिए यात्रा कर रही थी तभी उक्त महिला यात्री तमज़िया बेगम को लेबर पेन होने लगा महिला यात्री व उनका नवजात शिशु स्वस्थ हैं तीनो महिला यात्रियों ने अपनी यात्रा बाधित करने से मना कर दिया तथा अपनी स्वयं की जिम्मेदारी पर यात्रा जारी रखने हेतु लिखित प्रार्थना पत्र दिया बाद गाड़ी गंतव्य को रवाना हुई।