आजीवन उपलब्धि सम्मान के लिये सीताराम श्रीवास्तव, मनोहरलाल वाजपेयी व वृजकिशोर माहेश्वरी सम्मानित

झांसी। डिवीजनल बार एसोसिएशन झांसी मण्डल का शपथ ग्रह‌ण समारोह मुख्य अतिथि विमल कुमार दुबे आयुक्त झांसी मण्डल झांसी के मुख्य आतिथ्य एवं एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश चन्द्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयुक्त सभागार में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर आयुक्त प्रशासन उमाकांत त्रिपाठी, अपर आयुक्त (न्याय), उपायुक्त खाद्य विनय कुमार एवं रिटायर्ड आईएएस उमेश सिंह ‌यादव उपस्थित रहे।

समारोह का प्रारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। आयुक्त झाँसी मंडल विमल कुमार दुबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी। समारोह में चुनाव समिति के सभी सदस्यों को माल्यार्पण, श्रीफल एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। आजीवन उपलब्धि सम्मान के लिये सीताराम श्रीवास्तव, मनोहरलाल वाजपेयी एवं वृजकिशोर माहेश्वरी को सम्मानित गया।

समारोह के दौरान संजय खरे एडवोकेट, नवीन माहेश्वरी एडवोकेट, रजनीश बाजपेयी एडवोकेट, रामसिंह जादौन एडवोकेट, अनिल श्रीवास्तव एडवोकेट, विनय गुप्ता एडवोकेट को राजस्व न्यायालय में अच्छी वकालत करने के लिये उत्कृष्ट अधिवक्ता के रूप में सम्मानित किया गया। समारोह में सीताराम श्रीवास्तव, मनोहर लाल बाजपेई अध्यक्ष देवराज सिंह कुशवाहा, रजनीश बाजपेई आदि अधिवक्ताओं ने विचार व्यक्त किये।

अंत में महासचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राम सिंह जादौन व लक्ष्मी प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष देवराज सिंह कुशवाहा, महासचिव लक्ष्मी प्रसाद यादव सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण आदि मौजूद रहे।