#Jhansi स्टेशन पर निकाली गई आरपीएफ व जीआरपी की भव्य तिरंगा रैली

0
11

देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर

झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव, रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत झांसी अऩुभाग में जीआरपी व आरपीएफ के समस्त थानों, चौकी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा रैली में जीआरपी/आरपीएफ के अधिकारियों एवं कर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जय हिन्द व वंदे मातरम के गगनभेदी नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा रेलवे स्टेशन राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया। यह तिरंगा रैली राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देते हुए नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है।

इस मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी विवेक श्रीवास्तव, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाना प्रभारी योगेश राना सहित बड़ी संख्या में दोनों बल सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here