एएनटीएफ व बबीना थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 214 किग्रा गांजा बरामद, चालक सहित दो दबोचे
झांसी। मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एन एफ टी और बबीना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से तस्करी कर झांसी के रास्ते ग्वालियर मप्र ट्रक में छिपा कर ले जाया जा रहा एक करोड़ से अधिक कीमत का गांजा की खेप बरामद करते हए चालक सहित दो आरोपियों को दबोच लिया।
शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी विकास कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ए एन टी एफ की टीम और बबीना थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना बबीना क्षेत्र अंतर्गत सुकुवा ढुकुवा के पास से गुजर रहे ट्रक (पी बी 10 जे ई 5483) को रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में अलग अलग बंडलों में छिपा कर रखे 214 किलो ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत एक करोड़ 7 लाख रुपए बताई जा रही है। टीम ने चालक हरियाणा पानीपत सैदपुर के सतपाल उर्फ सत्यपाल, मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर बहोड़ापुर निवासी मोहन कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह ट्रक चलाते हैं। मोहन कुशवाह का पड़ोसी ग्वालियर का आकाश कुशवाह उसकी गाड़ी किराए पर लेकर भुवनेश्वर गया था। आकाश गांजे का कार्य करता है। मोहन ने बताया कि आकाश ने उड़ीसा से गांजा पैकेटों में उसके ट्रक में लोड करवा कर वह अपनी प्राइवेट गाड़ी से आगे आगे चला गया। आकाश ने मनमोहन से कहा कि वह ग्वालियर पहुंच जाएगा तो उसे फोन कर देना वह माल उतार लेगा। उसने रास्ते में ढाबों के फोन से संपर्क करने के लिए कहा गया था, किंतु उसने फोन बंद कर दिया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ बबीना थाने में प्राथमिक दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए गए मोहन कुशवाह और सतपाल उर्फ सत्यपाल को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।














