अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में 570 लीटर अवैध शराब बरामद

0
21

झांसी। जिलाधिकारी गौरांग राठी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार झांसी उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 16 सितम्बर को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व सुरेश सिंह चौहान आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झांसी एवं शिशिर द्विवेदी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी (अति. चार्ज क्षेत्र-3) व विजय प्रताप यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 द्वारा अधीनस्थ स्टॉफ के साथ सब्जी मण्डी के पीछे मऊरानीपुर, लाडगंज रानीपुर, ग्राम पलरा, ग्राम रोरा, ग्राम बेरबई, ग्राम हाटी व डेरा पाड़री, मथनपुरा, जरदान, शिमला, कटेरा, इटौरा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 570 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 4400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 5 अभियोग पंजीकृत किए गये। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद झांसी की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here