ऑपरेशन मुस्कान : प्लेटफार्म पर गायब नाबालिग 45 मिनट में सकुशल बरामद 

0
37
Oplus_16908288

झांसी। ऑपरेशन मुस्कान के क्रम में गुमशुदा/बिछडे यात्रियों को परिजन से मिलाने के लिए निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी के नेतृत्व में टीम ने प्लेटफार्म पर गायब नाबालिग को 45 मिनट में सकुशल बरामद कर लिया।

थाना जीआरपी में महिला ने बताया कि उसका 3 वर्षीय पुत्र प्लेटफार्म पर भीड़-भाड़ में कहीं गुम हो गया है जिस पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल टीम का गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर 45 मिनट के अन्दर उपरोक्त गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर लिया। उक्त नाबालिग को उसकी माँ को सुपुर्द किया गया । पुत्र को सुरक्षित पाकर महिला द्वारा जीआरपी की कार्यशैली की प्रशंसा की गयी।

बरामद करने वाली पुलिस टीम – प्र0नि0 लल्लूराम, का0 भास्कर शुक्ला, पुष्पेन्द्र पाल, प्रद्युम्न तिवारी, म0का0 प्राची सिंह थाना जीआरपी झाँसी अनुभाग झांसी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here