खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन

0
54
Oplus_16908288
झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेन 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो (TOD) का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। 04141 खजुराहो से उदयपुर सिटी – यह गाड़ी खजुराहो से प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को 8 से 19 नवंबर तक रात्रि 20:00 बजे प्रस्थान करेगी। 04142 उदयपुर सिटी से खजुराहो – यह गाड़ी उदयपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार व मंगलवार को 9 से 20 नवंबर तक रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ठहराव एवं समय सारणी
गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो से उदयपुर हेतु खजुराहो स्टेशन से समय 20:00 बजे प्रस्थान कर दरियागंज स्टेशन पर 20:14- 20:16 बजे ठहराव लेगी, छतरपुर स्टेशन पर 20:32-20:34 बजे, खरगापुर स्टेशन पर 21:25-21:27 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर 22:13- 22:15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 01:15-01:20 बजे, ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 02:38-02:40 बजे, धौलपुर स्टेशन पर 03:58-04:00 बजे,  आगरा स्टेशन पर 04:50-04:55 बजे, बयाना स्टेशन पर 07:45-07:47 बजे, श्री महावीर जी स्टेशन पर 08:10-08:11 बजे, गंगापुर सिटी स्टेशन पर 08:45-08:50 बजे, सवाई माधोपुर स्टेशन पर 10:15-10:20 बजे, किशोर पाटन स्टेशन पर 11:45-11:47 बजे,  बूंदी स्टेशन पर 12:45-12:47 बजे चंदेरिया स्टेशन पर 15:00-15:02 बजे, कपासन स्टेशन पर 15:38-15:40 बजे,  मावली स्टेशन पर 16:38-16:40 बजे तथा राणा प्रताप नगर स्टेशन पर 17:24-17:26 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य स्टेशन उदयपुर समय 17:50 बजे पहुंचेगी I
गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर रेलवे स्टेशन से समय 22:00 बजे प्रस्थान कर, राणा प्रताप नगर स्टेशन स्टेशन पर 22:07-22:09 बजे, मावली स्टेशन पर 22:46-22:48 बजे, कपासन स्टेशन पर 23:20-23:22 बजे, चंदेरिया स्टेशन पर 00:30-00:32 बजे, बूंदी स्टेशन पर 02:50-02:52 बजे, किशोर पाटन स्टेशन पर 04:00-04:02 बजे, सवाई माधोपुर स्टेशन पर 05:15-05:20 बजे,गंगापुर सिटी स्टेशन पर 06:15-06:20 बजे, श्री महावीर जी स्टेशन पर 06:50-06:52 बजे, बयाना स्टेशन पर 07:20-07:22 बजे,  आगरा कैंट स्टेशन पर 09:15-09:20 बजे, धौलपुर स्टेशन पर 10:05-10:07 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर समय 11:32-11:34 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 14:35-14:40 बजे, टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर 17:00-17:02 बजे, खरगापुर रेलवे स्टेशन पर 17:35-17:37 बजे, छतरपुर रेलवे स्टेशन पर 18:45-18:47 बजे, दरियागंज रेलवे स्टेशन पर 20:00-20:02 बजे ठहराव लेते हुए खजुराहो रेलवे स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here