झांसी। समथर थाना पुलिस ने गस्त के दौरान मध्यप्रदेश के बॉर्डर के समीप तीन संदिग्ध युवकों को बिना नंबर की चोरी की बाइक सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वाहन चोरियों की घटनाओं का जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर क्षेत्र में नीम के पेड़ के नीचे छापेमारी कर तीन और चोरी की चार बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में पकड़े गए शातिर चोरों ने अपने नाम शिवम राजपूत, राघवेंद्र उर्फ रघु, अभिषेक उर्फ पियूष अहिरवार बताए। पूछताछ में तीनों ने बरामद की गई बाइक अलग अलग स्थानों से बरामद करना बताया है।














