पीड़ित व्यापारियों से की मुलाकात, लगाया जख्मों पर मरहम
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी अग्निकांड से प्रभावित सब्जी व्यापारियों से भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने मुलाकात की और उनके जख्मों पर मरहम लगाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान की जानकारी ली।
इस दौरान अमित साहू ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों को उचित सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन और सरकार पीड़ित व्यापारियों के साथ खड़ी है। प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।
अमित साहू ने अग्निकांड के लिए जिम्मेदार दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पांच दिन के भीतर गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित व्यापारियों को न्याय मिल सके। साथ ही व्यापारी नेता संतोष साहू ने बताया कि पूरा व्यापार मंडल सब्जी मंडी विक्रेताओं के साथ हर स्थिति में खड़ा है।
इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष ताहिर हुसैन, जिला महामंत्री साहू समाज अविनाश साहू, एहसान, विमला कुशवाहा, कार्तिक कुशवाहा, अर्जुन, बाबूलाल, नाथूराम, लाली कुशवाहा, रवि रायकवार, सोनू रायकवार, अजय चड्ढा, राकेश दुबे, पवन जैन, नौसाद, उद्यम कुशवाहा, दामोदर कुशवाहा, रुपेश सिंधी, गोपाल द्विवेदी, विराज राजपूत, तलविंद सिंह और छोटू अख्तर सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।














