झांसी। रेलवे स्टेशन रोड पारीछा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस का प्रसंग सुनाते हुए भागवत भास्कर कृष्ण चन्द्र शास्त्री (ठाकुर जी) ने आज कहा कि- हर परिस्थिति में प्रसन्न रहिये प्रसन्नता ही परमात्मा की सर्वो’च भक्ति है। प्रभु के चरणों में जिनकी रति हो जाती है वे सब जीवों में भगवान को देखते हैं। भक्ति का सिद्धान्त विश्वास है, बिना विश्वास के भक्ति प्राप्त नहीं होती इसलिये जो सम्बन्ध प्रिय लगे वह भगवान से जोड़ो।
प्रहलाद चरित्र एवं भगवान के पांचवे अवतार कपिल मुनि का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि- इंद्रियों को वश में करने का एक ही तरीका है संयम के माध्यम से इंद्रिय रूपी घोड़ों को वश में किया जा सकता है। बिना सत्संग के भक्ति दृढ़ नहीं होती। प्रजापति महाराजा दक्ष के यज्ञ में सती द्वारा प्राण त्याग की कथा का प्रसंग सुनाते हुये वे कहते हैं कि शिव विश्वास, सती श्रद्धा, कार्तिकेय, पुरूषार्थ एवं गणेश विवेक हैं। शिव परिवार को अनूठा बताते हुये उन्होने कहा कि- शिव परिवार के समान स्वंय का परिवार बनाओ तो घरों में विषमता नहीं आयेगी समता ही रहेगी। विश्वास को जगाओ, श्रद्धा को प्रस्फुटित रखो और विवेक के साथ पुरूषार्थ करो यही षिव परिवार का संदेश है।
अपने श्रीमुख से ज्ञान गंगा बहाते हुए कथा व्यास ने कहा कि संसार में सबसे निर्मल और ऊँचा बेटी और पिता का रिश्ता होता है पिता और बेटी का रिश्ता अहेतु का रिश्ता है पुत्र तो कदाचित कुपुत्र हो सकता है परन्तु पुत्री कभी भी कुपुत्री नहीं हो सकती। मन की वृत्तियों को अंतरमुखि बनायें तो माया का प्रभाव नहीं पड़ेगा। बंधन में तो सिर्फ मन होता है इसलिये मुक्ति भी मन को ही चाहिए मन चंचल है इसे सत्संग अथवा अष्टांग योग से ही वश में किया जा सकता है। सूर्यग्रहण के समय भोजन को निषेध बताते हुये उन्होंने कहा कि सूर्य अदिति का पुत्र है इसलिये उसे आदित्य भी कहते हैं। सूर्य की रोशनी का प्रभाव मन, बुद्धि, चित्त और अहंकार पर भी पड़ता है। सूर्य का प्रकाश यदि एक घंटे के लिये भी बाधित हो जाये तो कई रोगों के साथ महामारी जैसे संक्रामक रोगों को जन्म देता है। इसलिये सूर्यग्रहण के समय भोजन करना निषेध बताया गया है। मनु सतरूपा का प्रसंग सुनाते हुये उन्होंने हरिजन शब्द की शब्दिक व्याख्या करते हुये कहा कि हम सब हरि की सन्नतान हैं जिनकी भावना, विचार, खान-पान एवं आचरण शुद्ध है वही हरिजन है अर्थात् हम सब हरि के जन हैं। परमात्मा की सृष्टि को अनूठा और अद्धभुत बताते हुये कहा कि जिसकी संरचना इतनी सुन्दर है वह कितना सुन्दर होगा?
अंगुलीमाल का प्रसंग सुनाते हुये कहा कि जो जीवन देने की शक्ति रखता है उसे ही मारने का अधिकार है। यदि जोड़ नहीं सकते तो तोडऩे का कोई अधिकार नहीं जीव हिंसा से बचने की सलाह देते हुये कहा कि परमात्मा के संविधान के अनुसार हर कर्म का फल जीव को भोगना पड़ता है इसलिये हमेशा सत्कर्म ही करना चाहिए। ब्रम्हा जी के चारों पुत्र सनत, सनातन, सनन्दन और सनत कुमार नामक ऋषियों का प्रसंग कहते हुय कथा व्यास ने कहा कि आत्मा तो केवल वस्त्र बदलती है यह तथ्य केवल आत्मज्ञानी ही समझ सकते हैं। भक्तों की आयु लम्बी और दुष्टों की आयु कम होती है जीभ और दांतों का उदाहरण देते हुये उन्होंने कहा कि जीभ बालक के मुख में पहले आती है और आखिरी तक रहती है, दांत सख्त हैं जो बाद में आने के बाद भी पहले चले जाते हैं। अर्थात् व्यक्ति जितना नम्र बने, व्यवहार आचरण में जितनी शीलता बरतें उतनी ही अधिक उम्र उसे प्राप्त होती है। भारत की युवा पीढ़ी को वेदों की अध्ययन की सलाह देते हुये उन्होंने कहा कि नासा के वैज्ञानिकों द्वारा पिछले 50 वर्षों से वेदों पर रिसर्च की जा रही है और हमारे यहां हमें वेद पढऩे का समय ही नहीं है। इसलिये वेदों का अध्ययन कर निष्ठा से कर्म करो सुख-दुख जब भी आये दोनों को प्रणाम करो।
प्रारम्भ में मुख्य यजमान कमली-राजीव सिंह पारीछा (विधायक बबीना) ने श्रीमद् भागवत पुराण का पूजन कर आरती उतारी एवं श्रीधाम अयोध्या के महंत वैदेही बल्लभ शरण एवं वासुदेवानन्द महंत खेरापति सरकार, ददरूआ सरकार स्वामी रामदास जी महाराज, नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, भिक्खु कुमार काश्यप महाराज बौद्ध बिहार पारीछा का तिलक एवं माल्यार्पण कर शुभाशीष लिया। संचालन एवं आभार पं0 हरिओम थापक ने व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, उ.प्र. सरकार के रा’य मंत्री मनोहर लाल पंथ ‘मन्नू कोरीÓ, एम.एल.सी. विद्यासागर सोनकर, अतुल शर्मा (वैद्यनाथ), पूर्व मंत्री रवीन्द्र शुक्ल, पूर्व मंत्री अवधेष नायक, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह एवं ओमप्रकाश, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, मऊरानीपुर विधायक बिहारीलाल आर्य, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ.पी. सिंह, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, विशुनसिंह यादव, इं. आर.के. त्रिवेदी, इं. रामकुमार शुक्ला, बसपा नेता जुगल कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत सिंह सोलंकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, यशवीर जी, एस.आर.आई. के चेयरमैन रमेश अग्रवाल, राकेश बघेल, डॉ. आशीष अग्निहोत्री, डॉ. राजीव शुक्ला, कम्मू तिवारी, प्रशान्त गुप्ता बॉबी, राजेश पाल, अनिल सोनी, हरिश्चन्द्र आर्य, श्रीमती मुक्ता-विजय सोनी, दीपक कठिल, दीपक अग्रवाल, महेश अग्रवाल रेमण्ड, अभिषेक भार्गव, अम्बिका मुखिया पहाड़ी, सुनील गुप्ता बब्बल, सतीश शरण अग्रवाल, मनीष नीखरा, रामनरेश यादव, जगदीश प्रसाद गौतम, पार्षद कन्हैया कपूर, पार्षद दिनेश प्रताप सिंह ‘बंटी राजाÓ, रजत उदैनिया, स्वराज स्वामी, रमाशंकर गुबरेले, गिर्राज राजपूत, बलराम राजपूत, बंटी जैन, करूणेश बाजपेई, जगदीष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।