झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणुगोपाल द्वारा 43 जिलों के शहर अध्यक्ष की जारी सूची में झांसी शहर के अध्यक्ष पद परअरविंद वशिष्ठ को मनोनीत किया गया। वशिष्ठ की ताजपोशी से कांग्रेसियों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। गौरतलब है कि अरविंद इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से उनका परिवार शुरू से ही कांग्रेस में आस्था रखने वाला है। उनके पिता झांसी से जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। उनके मनोनयन की सूचना आने के बाद आज उनके शुभचिंतकों व कांग्रेसियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी तथा उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। स्वागत एवं सम्मान करने वालों में अखिल भारतीय नशा बन्दी परिषद के जिला महासचिव मोहम्मद शाहिद मन्सूरी एडवोकेट, नोमान, भारतीय एकता सद्भावना मिशन के प्रदेश अध्यक्ष वासिफ उमर, मनीष रायकवार, टीवी कलाकार हैदर अली, जावेद मोहम्मद, अशोक गुरू, मुकुट बिहारी मिश्रा, बृजमोहन दुबे, बदरी, दिलीप शाक्य आदि मौजूद रहे।