• बुंदेलखण्ड में गोसाईयों का योगदान पर संगोष्ठी
    झांसी। राजकीय संग्रहालय झांसी के सभागार में बुंदेलखण्ड में गोसाईयों का योगदान राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी व बुंदेलखण्ड के संचारी योद्घा राजा राजेन्द्र गिरि के चित्र का अनावरण मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर राजेश्वर ने करते हुए बताया कि गोसाई संत पूरे देश व समाज को ज्ञान से प्रकाशित व मार्ग दर्शित करते आए। उनके कार्य अविस्मरणीय हैं।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना कानपुर प्रांत के अध्यक्ष डॉ. प्रयाग नारायण त्रिपाठी ने गोसाईयों के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि इतिहास में कई महापुरूषों का वर्णन नहीं हुआ है, शोध संगोष्ठी ऐसे महापुरूषों को समाज के सामने लाने में महत्वपूर्ण कदम है। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता इतिहासकार डॉ. चित्रगुप्त ने बताया कि सन्यासी योद्घा राजेन्द्र गिरि ने पूरे बुंदेलखण्ड में सनातन धर्म की रक्षा की, कुंभ स्नान परंपरा को प्रसारित किया था। अपने शौर्य से राजेन्द्र गिरि ने दिल्ली की मुगल सरकार को भी प्रभावित कर दिया था। झांसी क्षेत्र के राजेन्द्र गिरि से सम्पूर्ण बुंदेलखण्ड सहित प्रयाग आदि तीर्थो भव्य मंदिरों की स्थापना करवायी।
    संगोष्ठी में इलाहाबाद वि.वि. से माधवी निराला, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विवेक साहू, कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. राजाराम व्यास, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एस.के. दुबे, दतिया के विनोद मिश्र सुरमानी, महंत रूपेश गिरि, महंत दिलदार गिरि आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। म.प्र. सरकार के राज्यमंत्री वीरेन्द्र गिरि गोस्वामी ने कहा कि गोसाई समाज की एकता ही सर्व समाज के कल्याण के लिए है। सब मिलकर देश निर्माण में सहयोग करें। इस अवसर पर इतिहासकार डॉ. चित्रगुप्त को महामण्डलेश्वर राजेश्वर गिरि, वीरेन्द्र गिरि, रामेश्वर गिरि, मनीष गिरि द्वारा बुन्देलखण्ड गोसाई सम्मान- २०१९ पुरस्कार प्रदान किया गया। गौरतलब है कि इतिहासकार डॉ. चित्रगुप्त द्वारा बुंदेलखण्ड के नागा सन्यासियों पर निरंतर शोध किया गया है। आपका एक ग्रंथ भी उक्त विषय पर प्रकाशधीन है। कार्यक्रम में देवेन्द्र पुरी, रवि पुरी, मोहन पुरी, आशीष गिरि, घनश्याम गिरि, गनेश गिरि, हरगोविंद गिरि, कैलाश गिरि, रिंकू गिरि, महेन्द्र गिरि, प्रकाश पुरी आदि गोस्वामी समाज सम्पूर्ण बुंदेलखण्ड एवं आस-पास से मौजूद रहा। इसके अलावा संजय गौतम, देवेश श्रीवास्तव, डॉ. मधु श्रीवास्तव, मधूलिका खरे, रवि कुशवाहा आदि भी मौजूद रहे। संचालन डॉ. निधि तिवारी ने व आभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर गिरी एवं जिलाध्यक्ष मनीष गिरि ने व्यक्त किया।