झांसी। हाईवे पर अम्बावाय में बिना मानचित्र स्वीकृति के पेट्रोल पम्प के भवन का निर्माण भारी पड़ गया। झांसी विकास प्राधिकरण की टीम ने शिकायत मिलने पर हाईवे में अम्बावाय पर 1400 वर्ग मीटर में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप/भवन को सील कर दिया गया। बताया गया है कि पूर्व में ही बिना मानचित्र स्वीकृत कराए पेट्रोल पम्प/भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा था। जेडीए द्वारा इसके सम्बन्ध में सम्बन्धित फर्म संचालक को नोटिस जारी किया गया था। इसकेबावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका गया था। इस पर आज जेडीए की टीम ने निर्माण स्थल को सील कर दिया।