झांसी। वरि. अनु. अभि. (रे.प.) चिरगांव कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भेज कर जांच की मांग की गयी है।
शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि ट्रैकमैन यूनिट नम्बर दो मुस्तरा में कार्यरत कोमल को सहायक मण्डल अभियंता (मुख्या-१) झांसी द्वारा यूनिट नम्बर ६ चिरगांव गेट नम्बर १३ पर गेटमैन बनाया था। आरोप है कि इस कर्मचारी ने गेट पर कार्य करने से मना कर दिया और अनुपस्थित रहने लगा। कर्मचारी २९ सितम्बर १९ से १५ अक्टूबर १९ तक अनुपस्थित रहा। इसके चलते हाजिरी सीट पर मेट द्वारा इस कर्मचारी को अनुपस्थित दर्शाया गया। इस कर्मचारी ने कोई भी मेडिकल प्रमाण पत्र भी कार्यालय में जमा नहीं किया था। इसके बावजूद इस कर्मचारी का अक्टूबर १९ की पेशीट में वेतन बनाया गया है। जिसकी गवाह उसकी पे स्लिप है। यह रेलवे राजस्व की हानि है। प्रार्थना पत्र में इस गड़बड़ी की जांच कर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गयी है।