झांसी। मान्यता प्राप्त यूनियनों द्वारा जनवरी 2 से 8 तक दी गयी हड़ताल की चेतावनी का खामियाजा कई कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। एन सी आर केएस के मण्डल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने यह आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त यूनियनों ने हड़ताल की जो धमकी दी गई थी वह तो नही हुई अलबत्ता 63 ऐसे डीजल लोको शेड के कर्मचारियो का वेतन काटने के लिए पत्राचार हुआ जिन्होंने इस अवधि में अवकाश लिया था। उन्होंने बताया कि इनमें से 19 कर्मचारियों का वेतन काट लिया गया जिनको हड़ताल से कोई सरोकार नही था। इससे सम्बन्धित कर्मचारियों में आक्रोश है और इससे कर्मचारी नेता पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों द्वारा यूनियनों को दिए गए चन्दा को नेता भूल गए हैं। कर्मचारियों को अपना वेतन कटाना पड़ रहा है। मण्डल अध्यक्ष का कहना है कि इसी प्रकार की लाचारी ने कर्मचारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।