झांसी। कांग्रेस द्वारा महानगर के प्रमुख इलाईट चौराहा पर महंगाई को लेकर लगायी प्रदर्शनी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता में आने के लिये महंगाई को लेकर गाते थे – महंगाई डायन मार जात है और सत्ता में आकर महंगाई दुगनी कर दी। रसोई गैस का सिलेण्डर कांग्रेस के शासन में ४५० रुपए का था जबकि आज ९६० रूपये का है। महंगाई से आम जनता परेशान है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास ने कहा कि महंगाई के कारण मध्यम परिवार का सुख चैन खत्म हो गया है लोगों को घर चलाना कठिन हो रहा है।
अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवारों में जहां चार किलो दाल, चार किलो शक्कर आती थी वहीं अब वे मात्र तीन किलो लेकर ही काम चला रहे हैं क्योंकि उनकी आमदन घटी है और महंगाई बढ़ी है। मोदी सरकार ने कमाल कर दिया धोती को फाड़कर रूमाल कर दिया। अब लोगों की गृहस्थी पर २५०० रूपये का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि अभी तो किसान आत्महत्या करते थे अब महंगाई के कारण एक व्यापारी तक ने आत्महत्या कर ली। संयोजक महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष नीता अग्रवाल ने कहा कि महंगाई का सर्वाधिक असर ग्रहणी पर पड़ा है, घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उक्त अवसर पर राजेन्द्र रेजा, इम्त्यिाज हुसैन, सुनील तिवारी, शिरोमणि जैन, गिरजाशंकर राय, अनु श्रीवास्तव, पूरन मिश्रा, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, विनोद सेवादल, छोटे राजा कमर, अफसर खान, आफताब, रशीद मंसूरी, आरिफ सलीम, रेखा शर्मा, इंदिरा रायकवार, आबिदा, रोज मैरी, किरन साहू, शाहिदा बेगम, शहीना, रमा गुप्ता, मुमताज, फरीदा मंसूरी आदि उपस्थित रहे। संचालन मनीराम कुशवाहा ने व आभार मजहर अली ने व्यक्त किया।