झांसी। उमरे के झांसी मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 के उपलक्ष्य में आज कार्मिक शाखा की महिला कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कर्मियों द्वारा रेल परिवार में सौहार्द्पूर्ण माहौल बनाने एवं सभी चुनौतियों का सामना करते हुए कुशलतापूर्वक कार्य करने की शपथ ली गई।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसका संचालन श्रुति श्रीवास्तव, रिचा अरोरा व सोमाक्षी राजपूत द्वारा किया गया। इसमें आरती अग्निहोत्री ने सम्बन्धित विषय पर विचार प्रस्तुत किये एवं खुशबू श्रीवास्तव द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शशि व्यास, अनीता साहनी व संध्या बंसल द्वारा किया गया। संगोष्ठी में कार्मिक विभाग की लगभग 50 महिलायें उपस्थित रहीं।