झांसी। एनसीआरएमयू के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला कर्मचारियों के सम्मान का विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता आईलिन लाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक वाणिज्य प्रबंधक सीमा तिवारी व एडीएमओ उर्वशी यादव उपस्थित रहीं। समारोह में कई महिला कर्मचारियों द्वारा मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सीमा तिवारी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएं आपस में एक दूसरे को सहयोग करते हुए चलें यही इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य होता है। कार्यक्रम में एनसीआरएमयू के मण्डल सचिव आरएन यादव, अध्यक्ष एचएस चौहान, नीरज उपाध्याय, भावेश कुमार, पवन झारखडिय़ा, अशोक त्रिपाठी, मनोज जाट, भावेश सिंह, आरएस यादव, अनीता साहनी, जय सिंह यादव इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन पीके भटनागर ने किया। अंत में महिला कर्मियों को उपहार देकर विदा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में कार्यरत लगभग 500 रेलकर्मी महिलाएं उपस्थित रहीं। पवन झारखडिय़ा ने बताया कि चूंकि 8 मार्च को रविवार की छुट्टी है इसलिए महिलाओं के सम्मान का कार्यक्रम आज किया गया।