राजस्थान से आए दो कर्मचारी संदिग्ध, जांच

झांसी। रेलवे वैगन मरम्मत कारखाना में आज उस समय सनसनी फ़ैल गई जब अधिकारियों व स्टाफ को पता चला कि इंस्पेक्शन शाप का एस एस ई आगरा से झांसी आया और बिना कोई जांच व जानकारी दिए वर्कशॉप में ड्यूटी पर पहुंच गया और साथियों से मिलजुल कर चला गया। जब तक उसके बारे में जानकारी हुई तब तक वह घर जा चुका था। अब वह स्टाफ परेशान हैं जो उससे मिला था। दरअसल, रेलवे वर्कशॉप को 20 अप्रैल से खोले दिया गया है। हालांकि अभी काम पर सिर्फ सुपरवाइजर व क्लेरिकल स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है। आज दूसरे दिन भी कर की तरह वर्कशॉप को सेनेटाइज कराया गया, इसके बाद काम शुरू किया गया। इस दौरान कारखाना पहुंचे राजस्थान निवासी एक कर्मचारी को परीक्षण के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया और उसे घर पर ही कोरण्टाइन रहने को भेज दिया गया है। इसके पूर्व राजस्थान के ही एक अन्य वर्कशॉप कर्मचारी को उसके मकान मालिक ने ही घर में प्रवेश नहीं करने दिया और उसकी सूचना पुलिस को दे दी। इस पर उस कर्मचारी को पुलिस ने एम्बुलेंस से जांच के लिए पैरामेडिकल कालेज भेज दिया गया है। स्थति को देखते हुए सीडब्ल्यूएम के आदेश पर बाहर के निवासी कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है ताकि इन कर्मचारियों को ड्यूटी पर पहुंचने के पूर्व ही जांच करवा कर कोरण्टाइन किया जा सके। वर्कशॉप प्रशासन इस समय कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। इसीलिए कारखाना खुलने की सूचना जिलाधिकारी को भेज दी गई है। उधर, वर्कशॉप में इंस्पेक्शन शाप में तैनात एक एस एस ई आज अपनी ड्यूटी पर पहुंच गया। उसने शाप में काम देखा और कयी साथियों से मिला-जुला। इस दौरान जब एक सहयोगी को पता चला कि यह एस एस ई आगरा से झांसी आकर ड्यूटी पर आया है तो उसके होश उड़ गए। उसने आगरा से आकर बिना परीक्षण के ड्यूटी पर पहुंचने को ख़तरनाक बताया और चले जाने को कहा। इस पर वह कारखाना से घर भाग गया। इसकी जानकारी लगते ही वर्कशॉप में सनसनी फैल गई। सर्वाधिक वह लोग परेशान हो गए जो उससे मिले थे। कारखाना में भर व आशंका का वातावरण होने पर इस एस एस ई के बारे में जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई और सम्बन्धित एस एस ई को परीक्षण के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। एस एस ई की लापरवाही से सभी परेशान हैं।