झांसी । प्र देेश के औरैया जनपद में दुु्घटना में बेेेमोत मारे गए 24 श्रमिकों की मौत के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रवासी श्रमिक/ कामगार को सुुक्षित उनके गृह जनपद पहुंचानेे की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में आज कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने रक्सा बॉर्डर का निरीक्षण किया और निि्देश दििििए कि कोई प्रवासी श्रमिक/ कामगार भूखे पेट ना रहे, सभी को फूड पैकेट व पानी उपलब्ध कराया जाए। जो पैदल जा रहे है उन्हें रोका जाए और बसों के माध्यम से उन्हें घर पहुंचाया जाए। सामुदायिक रसोई में खाद्यान्न की आपूर्ति बाधित ना हो, लगातार गुणवत्ता के साथ भोजन बनाते हुए वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद सीमा में आने वाले प्रवासी श्रमिक /कामगारों को कोई समस्या ना हो, यह अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए।
मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा आज आई जी सुभाष सिंह बघेल के साथ रक्सा बॉर्डर पहुंचे और वहां हजारों की संख्या में आए प्रवासी श्रमिक/ कामगारों को घर भेजे जाने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे श्रमिक/ कामगार जो अपने वाहनों से जनपद की सीमा में आ रहे हैं ,उन्हें भोजन/ पानी देते हुए आगे गंतव्य तक जाने दिया जाए। उन्होंने आने वालों का डॉक्यूमेंटशन भी करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से बात करते हुए कहा कि यदि किसी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आवश्य जानकारी दें ताकि उसका प्रॉपर चिकित्सीय परीक्षण कराया जा सके।
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि श्रमिक/कामगारों को किसी भी दशा में पैदल आगे ना जाने दिया जाए। उन्हें रोका जाए और भोजन /पानी उपलब्ध कराते हुए उनका डॉक्युमेशन किया जाए और बसों द्वारा उनके घरों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी को मास्क लगाए जाने का सुझाव दिया। मंडलायुक्त द्वारा रक्सा बॉर्डर पर स्थापित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। सामुदायिक रसोई के निरीक्षण में उन्होंने खाना बनते हुए देखा तथा गुणवत्ता के साथ खाना बनाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रसोई लगातार संचालित रहे तथा सभी आने वालों को भोजन अवश्य उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने रक्सा बॉर्डर पर अस्थाई अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वहां तैनात टीम के सदस्यों से बात की और उपलब्ध एंबुलेंस की जानकारी ली।इस मौके पर जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी, एसएसपी डी प्रदीप कुमार, सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे, एसडीएम सदर संजीव कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।