झांसी। 10 जनवरी को झांसी स्थित विद्युत लोको शेड शाखा में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (यूएमआरकेएस) का स्थापना दिवस चंद्रकांत चतुर्वेदी, विभाग प्रमुख, भारतीय मजदूर संघ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रमुख चंद्रकांत चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय रेल पर काम करने वाले भारतीय रेल मजदूर संघ से संबंध उत्तर मध्य रेल कर्मचारी संघ में कोई भी सेवानिवृत कर्मचारी नहीं है संगठन में एक पदाधिकारी एक पद पर मात्र दो कार्यकाल के लिए रहता है यह संगठन नई रीति नीति और दिशा पर काम करता है माह दिसंबर में उत्तर मध्य रेल कर्मचारी संघ ने प्रयास करके झांसी मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 545 कर्मचारियों के पदोन्नति के आदेश जारी करवाए हैं ,माह दिसंबर में आदेश जारी होने के कारण उनकी नियमित वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकेगा। इस तरह की नई सोच और नई दिशा के साथ काम करने वाला संगठन आज भारतीय रेल पर 10% से ज्यादा वोट पाकर सीमित सुविधाओं के साथ रेल कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 5000 वर्ग फीट में पहली बार भारतीय रेल मजदूर संघ को कार्यालय का आवंटन हुआ है जिसका उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने किया था ,आगे आने वाले समय में रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ सदैव काम करता रहेगा और कर्मचारियों से अपेक्षा करता है कि वह भी संगठन की सदस्यता लें, सहयोगी बने, कार्यक्रम में उपस्थित सभी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मनीष बाजपेई, तेजपाल, के ऐन गुप्ता, विष्णु लिटोरिया आदि ने संबोधित किया।
संचालन करते हुए राजेश कुमार ठाकुरानी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की स्थापना के 22 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन 22 वर्षों में संघ ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संघ कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है तथा रेलवे पर पहले से कार्यरत दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में निष्क्रिय रहते हुए भी वेतन से चंदा कटौती करवाने का संघ निरंतर विरोध करता रहा है। इसी कारण कर्मचारियों का समर्थन उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ को प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर मनीष बाजपेई (सहायक मंडल मंत्री), तेजपाल सिंह (सहायक मंडल मंत्री), के. एन. गुप्ता (मंडल कोषाध्यक्ष), विष्णु लिटोरिया, सुनील गुप्ता, दिलीप कुमार, सुनील शर्मा, राजेंद्र राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं टीआरएस शेड के कर्मचारी उपस्थित रहे।












