कांग्रेस ने किया सौ दिन के संघर्ष का शंखनाद

0
15

संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिये कांग्रेस दृढ़ संकल्पित : खाबरी

झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्म-दिन पर लक्ष्मी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कांग्रेस पार्टी के इस चुनावी वर्ष में अगले 100 दिनों की कार्ययोजना की जानकारी दी।

उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी’ संविधान संवाद’ अभियान के अन्तर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देगी। जिसमें अन्तर्गत पार्टी पूरे प्रदेश में 30 से ज्यादा संविधान संवाद महापंचायतों के माध्यम से योगी सरकार की असफलताओं को जनता के सामने उजागर करेंगी। इसकी शुरुआत 24 जनवरी को प्रदेश के जनपद सीतापुर से होगी। पूरे प्रदेश में संविधान संवाद महा पंचायतों के आयोजन के उपरान्त राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक महारैली आयोजित की जायेगी। आगामी तीन माह में प्रदेश में 30 रैलियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने व रोजगार को मोहताज करने को केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम छेड़ा जाएगा। पार्टी का संकल्प है कि इस योजना को वापस लेने के लिये जनांदोलन के माध्यम से सरकार को बाध्य करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रदेश में एस आई आर की निगरानी करने के लिये वर्तमान व पूर्व सांसद एवं वर्तमान व पूर्व विधायकों की निगरानी कमेटियां गठित की है जिनके माध्यम से जिन जायज मतदाताओं के नाम काटे गये हैं या छूटे हुये मतदाताओं तथा नये मतदाताओं का नाम फ़ार्म – 6 भरवा कर मतदाता सूची में शामिल कराया जायेगा। पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत चुनावों की तैयारी शुरु कर दी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी पूरी ताकत के साथ अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026में पार्टी सभी 11 सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी द्वारा कोर्डिनेटर भी नियुक्त किये जा चुके हैं। पार्टी ने पिछले 9 माह में संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत प्रदेश में 9 हजार मण्डल गठित किये है और लगभग 1लाख 50 हजार बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। एस आई आर के दौरान पार्टी द्वारा प्रदेश में करीब 1 लाख बी एल ए- 2 बनाये गये हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 140 वर्ष की यह यात्रा सेवा, समर्पण, त्याग और बलिदान से भरी हुई है। अपने गठन से लेकर आज तक पार्टी का मूलमंत्र सत्य, अहिंसा, समानता और बन्धुत्व के सिद्धांतों पर आधारित है। जननायक राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार के संविधान बदलने के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ देश हित में महत्वपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होनें कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि आगामी 100 दिनों में संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा, मनरेगा बचाओ संग्राम के ज़रिए रोज़गार और अधिकारों पर संवाद, एस आई आर एवं संगठनात्मक समीक्षा के साथ – साथ पंचायत और एम एल सी चुनाव 2026 की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पार्टी की सेवा, बलिदान और संविधान के 140 वर्षों की विरासत को जन-जन तक पहुँचाना के लिये ज़मीनी स्तर पर संवाद, समन्वय और संगठन को मज़बूत किया जायेगा। प्रदेश भर में पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक ढाँचों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से यह अभियान आगे बढ़ाया जायेगा।

इस दौरान पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास ‘ डमडम महाराज ‘ नि. प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन, पूर्व महापौर प्रत्याशी अरविंद बब्लू एवं जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य मौजूद रहें।

केक काटकर मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का 54 वां जन्मदिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के मुख्य आतिथ्य, पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास ” डमडम महाराज ” के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया की अध्यक्षता में ‘ परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस ‘ के रुप में मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया और मिठाई बांटी गई। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि सरल एवं सम्वेदनशील व्यक्तित्व की धनी प्रियंका गांधी शोषित – वंचित व पीड़ितों की आवाज मजबूती के साथ उठाती है। नारी सशक्तीकरण के लिये वह सदैव संघर्षशील रहती है।उन्होनें भारतीय राजनीति में सशक्त महिला नेतृत्व की छवि कायम की है।

इस मौके पर राहुल रिछारिया, राजेन्द्र सिंह यादव, नीता अग्रवाल, सरला भदौरिया, अरविंद बब्लू, गौरव जैन ,आशिया सिद्धिकी, शमीमा बानो, रामकुमार खरे, अफजाल हुसैन, हरवंश लाल, मुलायम श्रीवास, कुलदीप सिंह यादव, अमीर चंद आर्य, शैलेंद्र कुमार शीलू, राजकुमार सेन, हरिओम श्रीवास, संकल्प अग्रवाल, सचिन श्रीवास, अमित करौसिया, उमा पाठक, राजेश रानी, गिरिजा शंकर राय, कार्तिक पटैरिया, प्रणव श्रीवास्तव, रहीश अहमद, शैलेष चतुर्वेदी, सूरज प्रकाश राय, हरिओम ब्रजवासी, सचिन मौर्य , मनीष अहिरवार आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here