झांसी। कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु रेल प्रशासन  द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर के कुशल मार्ग दर्शन में झाँसी मंडल निरंतर यात्रियों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने हेतु प्रयासरत  है .  ज्ञात रहे यात्री सेवाएँ मार्च माह से 11 मई  तक कोविड 19 के  संक्रमण को रोकने के लिए बंद कर  दी गयी थी,  परन्तु यात्रियों की समस्याओं का समाधान निरंतर किया जाता रहा है. इस दौरान 24 मार्च से लेकर अभी तक 1380 परिवाद झाँसी मंडल को रेलवे की 24X7 प्रणाली से प्राप्त हुए. ये परिवाद/समस्या एवं सुझाव   ट्विटर, रेल मदद तथा 139 से प्राप्त हुए . इन  सभी परिवादों का निस्तारण रेल प्रशासन द्वारा किया गया.  
      रेल प्रशासन यात्रियों की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता पर लेता  है. यात्रियों को उचित एवं सही जानकारी के साथ उनके सुझाव और समस्याओं पर उचित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती  है. झाँसी मंडल में नियंत्रण कार्यालय में इसके लिए एक सेल बनाया गया है जिसके द्वारा किसी भी वक्त प्राप्त समस्या एवं सुझाव को यथाशीघ्र निस्तारण किया जाता है.
      यह उल्लेखनीय है सीमित यात्री सेवाएँ 12 मई से शुरू की गई उसके पश्चात् 1 जून से मंडल में 14 जोड़ी विशेष गाड़ियों का आवागमन हो रहा है. इसके साथ ही श्रमिक स्पेशल का सञ्चालन भी किया जा रहा है. पार्सल एवं मालगाड़ियों का सञ्चालन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु लॉक डाउन के दौरान भी किया जाता रहा है.