झाँसी। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दिलीप पांडेय ने कहा कि लोगों की समस्या निस्तारण के लिए गरीब, जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी। आज वह अनाथ छात्रा के घर पहुंचे और उसकी आर्थिक मदद की। इसके अलावा कई गरीबों की भी मदद की।
विधायक रवि शर्मा के सेवार्थ रथ का नेतृत्व करते हुए दिलीप पांडेय ने कहा कि कुछ लोगों के हाथ अभी भी काम नहीं है।सभी परेशान हैं। लोगों के सामने आर्थिक व पेट भरने का संकट छाया हुआ है। इस समय लोगों की मदद करना नितांत आवश्यक है, क्योंकि लोगों की स्थिति को सुधरने में समय लगेगा। आज रविवार को वह शांति भवन, पुलिया नंबर 9 व पीएनबी नगरा के पास पहुंचे और जरूरतमंदों की मदद की। उन्होंने एक अनाथ छात्रा की भी आर्थिक मदद की। इसके अलावा जेल चौराहे के पीछे रहने वाले गरीब बच्चों की मदद की।
दिलीप पांडेय ने कहा कि झाँसी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव जरूरी है। जान है तो जहान है, इसलिए मास्क लगायें सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। इस मौके पर धर्मेन्द्र कुशवाहा, इमरान खान, रानू साहू, अखिलेश पांडेय, सचिन पांडेय, ऋषभ झा, अनश खान, मोहित यादव, गरौठी अहिरवार आदि मौजूद रहे।