झांसी । मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षित रेल संचालन एवं सतर्कता, सजगता, संरक्षा, जागरूकता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मचारी को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संरक्षा दृष्टि से उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरुस्कृत कर्मी में वरिष्ठ ट्रेन मेनेजर (गुड्स) झाँसी कुलदीप सिंह, लोको पायलट (गुड्स) ग्वालियर ज़फर अहमद, सहायक लोको पायलट गुड्स (झांसी) देश राज, गेटमैन चिरगांव श्याम करण साहू तथा वरिष्ठ ट्रेन मेनेजर (मेल) झाँसी प्रवीण कुमार यादव सम्मिलित रहे |

कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य विभाग से उत्कृष्ट कार्य करते हुए बेहतर सूझबूझ से एक खोये हुए सूटकेस को उसके सही मालिक तक पहुचाने वाले उप मुख्य टिकट निरीक्षक झाँसी श्री मनीष दुबे तथा माह अप्रैल 2024 में सर्वाधिक 1011 प्रकरण बिना टिकट / अनियमित यात्रियों से 7.75 लाख से अधिक राजस्व वसूलने हेतु उप मुख्य टिकट निरीक्षक झाँसी श्री साजिद अनवर को प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) विवेक मिश्र वरि मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल सहित सभी शाखाधिकारी उपस्थित रहे । पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचरियों को वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी द्वारा भविष्य में इसी प्रकार से सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने को कहा I