झांसी। जून महीने की आखिरी तारीख वाणिज्य विभाग के कई कर्मचारियों के लिये खुशियों का पैगाम लेकर आई है, विभिन्न कारणों से काफी समय से लम्बित कर्मचारियों की पदोन्नति से सम्बंधित सूचियां आज माह के अंतिम दिवस के अंतिम कार्य के घंटे में जारी कर दी गई, एनसीआरएमयू के मीडिया प्रभारी पवन झारखड़िया ने बताया कि यूनियन की ओर से पदोन्नति सूचियों को निकलवाने में विशेष प्रयास किये गये ताकि कर्मचारियों का एक वार्षिक वेतनवृद्धि का नुकसान होने से बच सके और आज यूनियन ने अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त की, पदोन्नत कर्मचारियों ने यूनियन के मंडल कार्यालय आकर हर्ष व्यक्त किया एवं मंडल सचिव का आभार प्रकट किया।
मुख्य टिकिट परीक्षक के पद पर 21, टिकिट निरीक्षक के पद पर 89, मुख्य वाणिज्य लिपिक के पद पर 26, एवं मुख्य आरक्षण लिपिक के पद पर 3 लोगों को पदोन्नत किया गया है। कोविड – 19 एवं वर्तमान सीमित परिवहन व्यवस्थाओं को देखते हुए फिलहाल जो जहां है वहीं उसको पदोन्नत कर दिया गया है। परिस्थितियां सामान्य होने पर नियमानुसार स्थान्तरण किये जायेंगे।