झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के मंडल कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एनसीआरएमयू के मंडल कोषाध्यक्ष नीरज उपाध्याय एवं मंडल सहायक सचिव पीके स्याल का सेवानिवृत्ति पर सम्मान किया गया। शुरू में कार्यकर्ताओं ने दोनोों को माल्यार्पण किये तत्पश्चात् मंडल सचिव आर एन यादव ने शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह व उपहार भी भेंट किये। इस अवसर पर मंडल सचिव ने दोनों के यूनियन के प्रति समर्पण एवं सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों के अवकाश प्राप्त करने से यूनियन में जो स्थान खाली हो रहा है उसकी भरपाई आसान नहीं होगी।
कार्यक्रम में मनोज जाट, मो0शकील, अशोक त्रिपाठी, बी के यादव, राम नरेश यादव, आईलिन लाल, भावेश कुमार सिंह, सुनील पाल, एम पी द्विवेदी,मनोज सिंह बघेल, अमर सिंह यादव, डी के खरे, अजय प्रकाश शर्मा, जगतपाल सिंह यादव इत्यादि उपस्थित रहे। अध्यक्षता एचएस चौहान ने एवं संचालन पवन झारखड़िया ने किया ।