झांसी। राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ कंचन जायसवाल ने झांसी, हमीरपुर, जालौन व ललितपुर के जिलाधिकारियों को पत्र लिखते हुए बताया कि वर्तमान में राजकीय बालिका गृह कानपुर की बालिकाओं के कोरोना महामारी के समाचार से आप विदित होंगे, विभिन्न जनपदों में महिला कल्याण, समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण विभाग की महिलाओं के लिए ग्रहों के संचालन के साथ-साथ शिक्षा विभाग, बालिका कस्तूरबा विद्यालयों का संचालन एवं कारागार विभाग द्वारा महिला बंदी ग्रहों का संचालन किया जा रहा है।

जनपद में संचालित सभी महिला ग्रहों/बंदी गृह में निवासरत महिलाओं की इस संक्रमण से सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग, शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित कराया जाना अत्यावश्यक है अतः अनुरोध है कि अपने जनपद में महिलाओं के संचालित सभी ग्रहों, संस्थाओं, कस्तूरबा विद्यालयों, महिला बंदी ग्रहों में निवासरत महिलाओं, छात्राओं को कोविड-19 से बचाव हेतु हाथ धोने के लिए साबुन/सैनिटाइजर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाना, मास्क उपलब्ध कराया जाना, संपूर्ण परिसर का निर्धारित समय अंतराल पर सैनिटाइजेशन कराए जाने एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार कोविड-19 की जांच कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित कर कृत कार्यवाही से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग को अवगत करने का कष्ट करें