AHTU/SJPU पुलिस टीम, चाइल्ड हैल्प लाइन सिटी व जिला प्रोबेशन की टीम का संयुक्त अभियान

झांसी। 16 मई को वरिष्ठ पुलिस झांसी राजेश. एस. के दिशा निर्देशन में तथा नोडल पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के निकट पर्यवेक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से दीपिका  मय स्टाफ, चाइल्ड हैल्प लाइन सिटी क्षेत्र के हेमंत कुमार  व अन्य स्टाफ से  समन्वय स्थापित कर प्रभारी  AHTU/ SJPU ईश्वर सिंह मय पुलिस बल उप निरीक्षक मुकेश चंद्र यादव , उप निरीक्षक संत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अजय त्रिपाठी,  कॉन्स पर्वत मीना, मिशन  शक्ति प्रभारी उप निरी0 मंजू मय स्टाफ  के साथ बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु झांसी शहर क्षेत्र में  ईलाइट चौराह, चित्रा चौराह पर अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत 07 नाबालिग बच्चे भिक्षावृत्ति करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए  रेस्क्यू किए गए। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।