झांसी। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाहर उन्नाव गेट में 21 वर्षीय छात्रा ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

झांसी जिले के शहर कोतवाली अंतर्गत बाहर उन्नाव गेट शमशान घाट के पास स्व. जगदीश प्रसाद का परिवार का रहता है। जिसमें उसकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि जगदीश की पत्नी जानकी और उसके दोनों बेटे काम पर गए थे। घर में 21 वर्षीय बेटी चांदनी अकेली थी। दोपहर में जब जानकारी वापस घर लौटी तो दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलकर जब वह अंदर गई तो वह दंग रह गई। उसकी 21 वर्षीय बेटी चांदनी फांसी पर लटक रही थी। चांदनी इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ला में प्रवेश की तैयारी कर रही थी।

इसकी सूचना उसने अपने बेटों और पड़ोसियों व पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।