झाँसी। झांसी व्यापार मंडल द्वारा शुक्रवार को सीपरी व्यापार महासमिति का गठन कर दिया। इसमें संयोजक संजय चड्ढा, अध्यक्ष उदय सोनी, महामंत्री.बलबीर सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा बनाये गए। अध्यक्ष संतोष साहू द्वारा पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर संयोजक राघव वर्मा ने कहा कि झांसी व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में पूरी तरह समर्पित है । व्यापार मंडल से संबंधित अन्य मंडलों का भी जल्द ही गठन किया जाएगा । चेयरमैन मनमोहन गेड़ा ने कहा कि हम व्यापारियों के साथ साफ-सुथरी व्यवस्था लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। झांसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि व्यापारियों के हित को लेकर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी । व्यापारियों के लिए झांसी व्यापार मंडल 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर झांसी व्यापार मंडल के चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, संयोजक राघव वर्मा, अध्यक्ष संतोष साहू , महामंत्री नीरज स्वामी , राजू बुक सेलर,, प्रभु दयाल साहू चौधरी फिरोज समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।