झांसी रेल मंडल द्वारा किये जा रहे है अभिनव प्रयोग

झांसी। कोरोना वायरस महामारी यानी कोविड-19 के दृष्टिगत  झांसी मंडल रेलकर्मचारियों में इसका संक्रमण फैलने से रोकने हेतु सतत् प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक श्री संदीप माथुर के कुशल मार्ग – दर्शन में निरन्तर अभिनव प्रयोग कर रहा है इसी श्रृंखला में कोचिंग डिपो झांसी द्वारा स्वचालित सेंसर आधारित बोतल हैंड सैनिटाइजर मशीन का निर्माण किया गया है।
        कोचिंग डिपो द्वारा 07 बोतल बेस्ड मशीन विनिर्मित की गई है। स्वचालित सेंसर आधारित बोतल हैंड सैनिटाइजर एक सेंसर सर्किट की मदद से आरओ कंटेनर से हैंड सैनिटाइज करता है। उक्त उपकरण यूएसबी पोर्ट या मोबाइल चार्जर अथवा पावर बैंक से भी संचालित किया जा सकता है। इस उपकरण की लागत भी मात्र 900 रूपये है।
         झांसी मंडल में सौर ऊर्जा के संयंत्रों की स्थापना कार्यालयों, स्टेशन तथा समपार फाटकों आदि  स्थानों पर की गई है। इनके द्वारा उत्पादित ऊर्जा पर्यावरण फ्रेंडली होती है।  मंडल  द्वारा 89837.4 यूनिट ऊर्जा सोलर प्लांट के माध्यम से उत्पादित की गई। वित्तीय वर्ष 2020-21के मई माह में मंडल द्वारा रू.3,53,959/-  के राजस्व की बचत की गई।