झांसी। राष्ट्रभक्त संस्था के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने बताया कि अखंड भारत दिवस पर प्रतिवर्ष निकलने वाली यात्रा को इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। वैश्विक आपदा कोरोना वायरस से बचाव हेतु यह निर्णय लिया गया है।
अडजरिया ने बताया कि वर्तमान में वैश्विक आपदा कोरोना वायरस से पूरा देश जूझ रहा है। जिसके कारण इस वर्ष अखंड भारत संकल्प दिवस यात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्होने बताया कि सभी नगर प्रखंडों में राष्ट्रभक्त की टोलियां कार्यक्रम यथावत करेंगीं और अखंड भारत का संकल्प लेंगी। संकल्प दिवस के कार्यक्रम झांसी जिले के सभी 27 नगर प्रखंडों में होंगे सिर्फ नगर में भ्रमण करने वाली अखंड भारत संकल्प यात्रा जिसमें करीब 12000 बाईक सवार नवयुवक निकलते थे वह स्थगित की गई है। अंचल ने बताया कि प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जायेंगी। लेकिन मंदिरों में व प्रतिमा स्थान पर पूर्ण रूप से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजन आदि किया जायेगा।