#Jhansi दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में #BSF जवान सहित दो की मौत

0
3

BSF जवान की 2 महीने बाद शादी थी, तैयारियों के लिए घर आया था

झांसी। गुरुवार सायं जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र अंतर्गत बंका पहाड़ी गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बीएसएफ जवान समेत 2 की मौत हो गई जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। उसी समय वहां से गुजर रहे भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने घायलों को गुरसराय सीएचसी पहुंचाया। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर जवान और एक युवक ने दम तोड़ दिया।बीएसएफ जवान की सगाई हो चुकी थी, 2 महीने बाद शादी थी। इसकी तैयारियों को लेकर वह छुट्टी पर आया था।

गुरसराय के बंका पहाड़ी गांव निवासी बीएसएफ जवान सुरेंद्र अहिरवार उर्फ सोनू (28) पुत्र श्यामलाल अहिरवार की पोस्टिंग मेघालय में थी। नौकरी को करीब 5 साल हो गए थे। सुरेंद्र की शादी उल्दन निवासी करिश्मा से तय हो गई थी। 10 मार्च 2025 को सगाई हो चुकी थी और अब 2 महीने बाद मार्च में शादी होनी थी। वह घर की मरम्मत कराने के लिए 6 जनवरी को छुट्टी लेकर घर आया था। गुरुवार को वह खेत पर गया था। शाम को बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।

इस घटनाक्रम में सुरेंद्र अहिरवार और दूसरी बाइक पर सवार जसवंत प्रजापति व राजकुमार घायल हो गए। हादसे के बाद जवान के परिजन मौके पर पहुंची तभी वहां से गुजर रहे गरौठा से भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अपना काफिला रोका और तीनों घायलों को गुरसराय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान सुरेंद्र और जसवंत की मौत हो गई। जबकि राजकुमार का इलाज चल रहा है।

संक्रांति पर स्नान करने ओरछा गये थे जसवंत व राजकुमार 

जसवंत प्रजापति (34) पुत्र कोमल टोड़ी फतेहपुर के राजापुर गांव का रहने वाला था। वह मकर संक्रांति पर नदी में स्नान करने ओरछा गया था। उसके साथ में गांव का राजकुमार भी था। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। बंका पहाड़ी गांव के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जसवंत के दो बेटे 13 साल का पीयूष और 9 साल का विशू है। जबकि एक बहन वंदना की शादी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here