झांसी। एनसीआरईएस ने सचिव स्थाई वार्ता तंत्र मंडल कार्मिक अधिकारी उमरे को पत्र लिखकर परिचालन यातायात विभाग के कर्मचारियों के उत्पीड़न को रोकने व समस्याओं का समाधान करने की अपेक्षा करते हुए आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

पत्र में उत्पीड़न व समस्याओं से संबंधित 15 सूत्री मुद्दे पर विस्तार से जानकारी दी है। इसमें मंडल परिचालन प्रबंधक पर उत्पीड़न व पक्षपात के विस्तार से तमाम आरोप लगाए हैं। इसके अलावा अन्य समस्या भी उजागर की है। मंडल सचिव वीजी गौतम ने उक्त उत्पीड़न नहीं रुकने व मांगों का निराकरण नहीं होने पर 7 से 11 सितंबर तक आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि इसके बाद संघ मुख्यालय से निर्देश मिलने पर अग्रिम आंदोलन छेड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।