दो सांडों की लड़ाई में मालगाड़ी के डिब्बा ने पटरी छोड़ी 

0
131

बदायूं। बंदायू जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बितरोई रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार / शनिवार की रात बदायूं से कासगंज जा रही एक मालगाड़ी के सामने अचानक झगड़ते दो सांड आ गये, जिसके चलते मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।

इस घटना के कारण बरेली-बदायूं- कासगंज रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। भीषण कोहरा और जीरो दृश्यता के चलते राहत व मरम्मत कार्य में भी दिक्कतों का सामना हुआ, रेलवे की राहत व मरम्मत टीम ने शनिवार सुबह ट्रैक रेल गाडिय़ों के लिए शुरू कर दिया है।

इस दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। बदायूं के वरिष्ठ स्टेशन मास्टर अफसर हुसैन के अनुसार शुक्रवार शनिवार की अर्धरात्रि में बितरोई रेलवे स्टेशन के बदायूं से कासगंज जा रही एक मालगाड़ी सामने अचानक से दो सांड आ गए और मालगाड़ी से टकरा गए।

सांडों के अवशेष फंसने से इंजन के बाद वाला डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे रेल ट्रैक बाधित हो गया और कई घंटे यातायात बाधित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here