ओरछा/झांसी। रविवार को पत्रकार समाज कल्याण समिति उत्तर प्रदेश झांसी मंडल झांसी की बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में ओरछा धाम मध्य प्रदेश में श्री विश्वेश्वर महादेव आश्रम पर हुई जिसमें 2 अक्टूबर 2020 को संपन्न होने वाले कार्यक्रमों और समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजभान के बताए गए आदर्शों के अनुसार संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों को समाज में उत्तम स्थान दिलाने हेतु एक मंच पर लाकर पत्रकारों की समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक कदम उठाने, हर संभव उनकी सहायता करने हेतु किए जा रहे प्रयासों पर बल दिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा द्वारा आश्वस्त किया गया कि मंडल के किसी भी पत्रकार की जायज समस्या को 24 घंटे में निदान हेतु प्रयास किया जाएगा। बैठक में समिति के संरक्षक श्री जगदीश तिवारी पत्रकार, जगदीश परिहार प्रबंध निदेशक न्यूज़ 24 दिल्ली न्यूज़, जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महानगर झाँसी अध्यक्ष जयकरण निर्मोही, महिला प्रभारी श्रीमती मिथिलेश शर्मा, पत्रकार सुल्तान आब्दी, नजमा आब्दी, राजीव विरथरे, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, अरविंद श्रीवास, धीरेन्द्र रायकवार, आन्नद साहू, अनूप साहू, जितेंद्र श्रीवास, अशोक रावत, कालीचरण कुशवाहा ओरछा के अलावा अन्य पत्रकार मौजूद रहे। संचालन पत्रकार जे के निर्मोही ने और आभार संजय बामी ने व्यक्त किया।