चार अभियुक्तों को किया झांसी जिलाबदर

झांसी। जिलाधिकारी झाँसी द्वारा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री दिनेश कुमार पी0 के अनुमोदन के उपरांत झांसी जनपद के चार अभियुक्त 1- भूरा यादव पुत्र छुट्टन यादव निवासी मटन मोहल्ला हंसारी थाना प्रेमनगर झाँसी 22 मार्च 2021 तक, 2- धर्मेन्द्र उर्फ लला पुत्र नारायण माली निवासी मोहल्ला तिवरयाना कस्वा व थाना समथर झाँसी को 21 मार्च 2021 तक, 3- तेज सिंह पुत्र रज्जन सिंह निवासी गांधीखेड़ा कस्वा व थाना बबीना झाँसी को 20 मार्च 2021 तक 4- मानवेन्द्र यादव पुत्र कल्यान सिंह निवासी ग्राम गोरा थाना एरच झाँसी को 20 मार्च 2021 तक अंतर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत जिले की सीमाओं से निष्कासित (जिलाबदर) किया गया है। उपरोक्त सभी अभियुक्त जिले की सीमाओं के अंदर पाए जाए तो कृपया नजदीकी पुलिस थाना को सूचना दें।