झांसी। मंडल के NCRMU कार्यालय में NCRMU शाखा नंबर 01 की त्रैवार्षिक आम सभा और चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस महत्वपूर्ण आयोजन की अध्यक्षता कामरेड संजीवन राय ने की।

प्रारंभ में शाखा सचिव कामरेड जय सिंह यादव ने पिछले तीन वर्षों में शाखा द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद, कोषाध्यक्ष एस.डी. मंसूरी ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

निर्विरोध चुने गए नए पदाधिकारी
केंद्रीय पर्यवेक्षक वी.के. यादव और चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देखरेख में 27 डेलीगेट चुने गए। इसके उपरांत, नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हुआ, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं:
शाखा अध्यक्ष संजीवन राय,शाखा सचिव जय सिंह यादव,कार्यकारी अध्यक्ष अनीता साहनी,उपाध्यक्ष शैलेंद्र संज्ञा,जस्टिन सिंह,आर.सी. तिवारी,पवन गौतम,संयुक्त सचिव: (पद रिक्त)सहायक सचिव विवेक गुप्ता, श्रीकांत, राकेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष एस.डी. मंसूरी,सीसीएम संजय कुमार साहू,एजीएम योगेश कुमार, अमित यादव, राजेश कुमार श्रीवाश, मोहम्मद परवेज कुरेशी कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड भावेश प्रसाद सिंह ने सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई और उनकी जवाबदेही तय की।

मंडल मंत्री अमर सिंह यादव ने उपस्थित सभी डेलीगेटों को कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रहने और पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन के अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। सभा में कई मंडलीय पदाधिकारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष भी उपस्थित रहे, जिनमें डी.के. खरे, कामरेड भावेश प्रसाद सिंह, अजय सिंह यादव, मनोज जाट, सुनील पाल, राजेश नामदेव,अनिरुद्ध सिंह यादव, तेज सिंह मीणा, आईलिन लाल, के.के. त्रिपाठी, बृजमोहन, दीपक शिन्दे, राम प्रकाश सिंह, प्रवेश सिंह, सुनील पुरोहित, नीरज त्रिपाठी और श्रीकांत रायकवार प्रमुख थे। संचालन शाखा नंबर 03 के शाखा सचिव संजीव कुमार द्विवेदी ने किया। अंत में शाखा अध्यक्ष संजीवन राय ने आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।