झांसी। भारतीय जन कल्याण समिति झाँसी द्वारा रेल सुरक्षा बल पोस्ट झाँसी स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव, उप निरीक्षक घनेंद्र सिंह, उप निरीक्षक मुलायम सिंह यादव, उप निरीक्षक राजकुमारी गुर्जर, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह राजाबत, सहायक उप निरीक्षक विमल कुमार पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक संजय प्रताप कुशवाह, प्रधान आरक्षक रवेंद्र सिंह, आरक्षक रामनारायण सिंह, आरक्षक अब्दुल आरिफ़, आरक्षक ओमवीर सिंह, महिला आरक्षक सीता, आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक अशोक कुमार सिंह, आरक्षक चंद्रकेश गुप्ता, आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक शंकर मीना,आरक्षक राजेश मीना व ईसीसी सोसाइटी उत्तर मध्य रेल झाँसी मण्डल के डेलीगेट पुनीत कुमार गुप्ता को लॉक डाउन के चलते कर्त्तव्य का पालन करते हुए व गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करने पर मेडल व क़ोरोना सेनानी सम्मान पत्र से सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की । सम्मान पत्र भारतीय जन कल्याण समिति झाँसी सचिव मोहम्मद आबिद खान द्वारा दिया गया। इस दौरान मोहम्मद शकील समाजसेवी, रेलवे चाईल्ड लाईन झाँसी को-ओर्डिंनेटर विलाल उल हक़, रेलवे चाईल्ड लाईन झाँसी सदस्य अलोक कुमार, रेखा उपस्थित रहीं।