अवर अभियंताओं के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों का विरोध

0
20

मुख्य अभियंता वितरण क्षेत्र झांसी कार्यालय पर तीनों जिलों के पदाधिकारी विरोध दर्ज करायेंगे 

झांसी। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन क्षेत्रीय शाखा झांसी के तत्वावधान में हाइडिल कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय झांसी में बैठक हुई जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान प्रमुख रूप से वर्तमान क्षेत्रीय ऊर्जा प्रबंधन द्वारा विद्युत बिल राहत योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति पर, योजना को प्रभावी रूप से लागू किए जाने हेतु आवश्यक न्यूनतम संसाधन उपलब्ध कराए बिना अवर अभियंताओं के विरुद्ध की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों का विरोध किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष इं सुनील कुमार ने कहा कि बिना न्यूनतम संसाधन उपलब्ध कराए जिस प्रकार केवल द्वेष भावना स्वरूप अवर अभियंताओं पर कार्यवाही किया जाना पूर्णतः गलत है जिसका पुरजोर विरोध संवैधानिक प्रक्रिया अनुसार किया जाएगा । अध्यक्षता करते हुए इं सुनील कुमार क्षेत्रीय अध्यक्ष झांसी ने कहा कि उच्चाधिकारी केवल अनैतिक कार्यों मैं लिप्त हैं, विभाग की बेहतरी और सुधार कार्यक्रमों से उनको कोई लेना देना नहीं है। विद्युत बिल राहत योजना में कथित असफलता के नाम पर अवर अभियंताओं को बल्क में दी गई प्रतिकूल प्रविष्टियों को तत्काल निरस्त किए जाने हेतु अंतिम चेतावनी नोटिस क्षेत्रीय शाखा द्वारा 16 जनवरी को मुख्य अभियंता को संबोधित करते हुए दिया गया था जहां उनके द्वारा कोई भी सकारात्मक पहल न करते हुए कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया । इसके क्रम में प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार 21 जनवरी से झांसी क्षेत्र के तीनों जनपदों ललितपुर, जालौन एवं झांसी के संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य अभियंता वितरण क्षेत्र झांसी के कार्यालय पर सामूहिक उपस्थिति देते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन के अन्यायपूर्ण रवैए का विरोध दर्ज कराएंगे।

जनपद जालौन , ललितपुर एवं झांसी के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्थन करते हुए कार्यक्रम में शतप्रतिशत सदस्यों के साथ सहभागिता करने के लिए अवगत कराया। सभा में इं शोभित राम, इं अनिल सागर, इं अनिरुद्ध कुमार मौर्य, इं अजय प्रताप, इं संतोष यादव, इं रजनीश चंद्र, इं सदागुरुशरण, इं विजय कुमार, इं आदेश कुमार, इं राजीव श्रीवास, इं विक्रम सिंह, इं रमेश चंद, इं सतेंद्र कुमार, इं रामनरेश, इं सोनू कुमार, इं नरेंद्र निरंजन, इं दीपक कुमार, इं सोहेल, इं अवधेश कुमार, इं बलराम, इं संजय कुमार, इं रवि कुमार गुप्ता, इं चंद्रशेखर, इं बालकेश राजपूत, इं सुभाष कुमार, इं संजीव कुमार अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here