पत्रकारों ने कहा – अवैध चुनावी चौपालें फैला रहीं वैमनस्य, रोक लगाये प्रशासन 

0
101

झांसी मीडिया क्लब के बैनर तले दिया गया जिलाधिकारी को ज्ञापन

झांसी। जनपद में कतिपय यूट्यूबर्स द्वारा पत्रकारों की आड़ में आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए फर्जी कूट रचित इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से कथित राजनैतिक चौपाल लगा कर शांतिप्रिय ग्रामीण क्षेत्रों में वैमनस्यता व द्वेषभावना फैलाने से विवादित स्थिति पैदा होने से कभी भी बड़ी घटना घटित हो सकती है। इस तरह की अनधिकृत गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए झांसी मीडिया क्लब के तत्वावधान में अध्यक्ष मुकेश वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया गया।

ज्ञापन में बताया कि जनपद झांसी में काफी समय से शासन प्रशासन ओर पत्रकारिता मीडिया का तालमेल काफी अच्छा रहा, जिसके चलते जनहित में समाज हित में कई सराहनीय कार्य भी हुए है। कुछ वर्षों से कतिपय यूट्यूबर्स द्वारा पत्रकारिता की आड़ में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने ओर अवैध धन उगाही के इरादे से नियमों को ताक पर रखकर पत्रकारों व शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने और खुद को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए एक पक्षीय खबर प्रसारित कर जन सामान्य में वेमनस्यता फैला रहे हैं । पुलिस और प्रशासन की उदासीनता के चलते इन लोगों ने एक गिरोह तैयार कर लिया ओर लगातार ऐसी घटनाओं को कर रहे। कुछ घटनाओं को बिंदुवार संक्षेप में ज्ञापन के माध्यम से बताई है।

पत्रकारों ने ज्ञापन में बताया के अभी हाल ही में (18 अक्टूबर 25 ) को एक जालसाजी के मामले में मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर की पुलिस ने झांसी आकर मेडिकल कॉलेज के सामने से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। इस दौरान आरोपी पक्ष ने ग्वालियर पुलिस पर दबाव बनाने के लिए अपने परिचित के कुछ यूट्यूबर्स को बुलाकर ग्वालियर पुलिस की ऑन कैमरे पर जमकर अभद्रता की थी, इसके बाद आरोपी पक्ष ने चौकी विश्विद्यालय और थाना नवाबाद में भी इन्हीं यूट्यूबर्स के इशारे पर पुलिस की सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास और हंगामा भी किया था। इस संबंध में मध्यप्रदेश की जिला ग्वालियर के थाना झांसी रोड पुलिस ने थाना नवाबाद में आरोपी पक्ष और यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इन कर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पत्रकारों ने ज्ञापन देते हुए बताया कि कथित यूट्यूबर चंद पैसों की लालच में बिना किसी ठोस सबूत साक्ष्य के किसी की भी बाइट लेकर किसी को भी भू माफिया, गैंगस्टर, शातिर अपराधी, बलात्कारी, बालू माफिया, गुंडा आदि बना देते है। ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासनिक कार्यालय में यूट्यूबर्स के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। अभी हाल ही में देखने में आया समाजसेवी और जमीन कारोबारियों का जमीनों को लेकर चल रहे आपसी मन मुटाव के बाद समन्वय हुआ । जिस पर इन लोगों से अवैध धन उगाही न होने पर इन्हें भू माफिया बताकर इन सभी के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। जिसकी शिकायत समाज सेवी ने कोतवाली थाना में इनके खिलाफ शिकायत की थी। लेकिन यह शिकायत ठंडे बस्ते में डाल दी। जिससे ऐसे यूट्यूबर और फेसबुक संचालकों के हौंसले बुलंद है।

पत्रकारों ने ज्ञापन में बताया कि यह यूट्यूब पोर्टल, फेसबुक पेज संचालक झांसी शहर ही नहीं देहात के इलाकों में कस्बों में भी गिरोह बनाकर पहुंच जाते है वहां सरकारी राशन की दुकान, गौशालाओं, ग्राम पंचायतों में घुसकर वीडियोग्राफी कर उन सभी लोगों को ब्लैकमेल करते है, ओर सरकारी राशन की दुकान वालों को डरा धमका कर उनसे हर माह की किस्त बांधने पर खबर न चलाने की बात करते है। अभियान चलाकर ऐसे गिरोह के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन में बताया कि झांसी जनपद में कुछ फेसबुक पेज, यूट्यूबर संचालक गिरोह कई अपने आप को आर्थिक लाभ पहुंचाने, अवैध धन उगाही करने के लिए कई वर्षों से शान्ति के वातावरण को दूषित करने ओर राजनीतिक विवाद बढ़ाने के लिए ग्रामीण चौपाल लगाना शुरू कर दी है। यह चौपालों में यह लोग बिना किसी जिला प्रशासन को सूचना दिए ओर बिना किसी जिला प्रशासन से अनुमति लिए चौपाल लगाकर वहां ग्रामीणों को एकत्रित कर चुनावी चौपाल लगा रहे है। इन चौपालों में माइक कैमरा के आगे लोगों अपनी अपनी दुश्मनी निकालने, तथा शरारती तत्व क्षेत्र का वर्मतावरण दूषित करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते है, जिसे यह लोग प्रसारित करते है जो पूर्णतः गलत है। इनके इन कृत्यों से आगामी पंचायत चुनाव से पहले ही लोगों में आप रंजिश बढ़ने लगी है, एक दूसरे को चोर साहूकार बनाने में जुटे हुए है। ऐसी अवैध चौपालों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए ताकि देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार समाज की छवि धूमिल नहीं हो। पत्रकारों ने संपूर्ण प्रकरण को गंभीरता से लेकर मजिस्ट्रेट जांच कराकर ऐसे लोगों पर निरोधात्मक कार्यवाही की मांग की है।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू, राम गोपाल शर्मा, राम नरेश यादव, अश्वनी मिश्रा, राजेश चौरसिया, राजीव सक्सेना, बालेंद्र गुप्ता, सुल्तान आब्दी, दीपक त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, राजीव सक्सेना, ब्रिजेश साहू, भूपेंद्र रायकवार, दीपक चौहान, नवीन यादव, रवि साहू, दीप चंद्र चौबे, रोहित झा, कलाम कुरैशी, मोहम्मद आफरीन, परमेंद्र सिंह, अरविंद भार्गव, नवीन कुमार वर्मा, मनीष अली, राहुल कोस्टा समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here