झांसी। भारत सरकार द्वारा रेल कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 का उत्पादकता आधारित बोनस देने की अभी तक घोषणा न करनेे के कारण एनएफआईआर के आव्हान पर एनसीआरईएस के महामंत्री आर पी सिंह के निर्देशानुसार झाँसी मंडल की लोकल छह शाखाओं और कारखाना की तीन शाखाओं ने भोजनावकाश के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर संयुक्त प्रदर्शन एवं ऐसी डीजल शाखा ने ऐ सी शेड पर, कारखाने की शाखाओं ने कारखाने के मुख्य द्वार पर भारत सरकार के श्रमिक विरोधी रवैये के खिलाफ जोरदार तरीके से नारेबाजी की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने भारत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यही रवैया रहा तो श्रमिक सडकों पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इससे उत्पन्न स्थितियों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

मुख्य वक्ताओं में भानुप्रताप सिंह चंदेल, बी. के. सिंह, संजीव नायक, संजीवन राय, के.एस. शुक्ला, महेन्द्र सेन, नीरज दुबे, राजेश गुप्ता, राजकुमार थापक, आइ के पाण्डेय, इंद्रविजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, के पी सिंह, जी एस शर्मा,नीलम सिंह,आरती तमोरी, सुनीता झा, सरिता दास ने कठोर शब्दों में अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसकी प्रतिक्रियास्वरूप उपस्थित भारी जनसमूह ने हर तरह के संघर्ष के लिए समर्पित रहने का आश्वासन दिया। सभा का संचालन विवेक चढ्ढा ने एवं आभार मंडल मीडिया प्रभारी उमर खान ने व्यक्त किया।